बेगूसराय के सुरो में रिल्स बनाने वाली महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बछबाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका 25 वर्षीय रीमा कुमारी थी। उसके पति पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि रीमा के साथ मारपीट की गई और हत्या की गई। मामले की जांच जारी है।

बेगूसराय के सुरो में रिल्स बनाने वाली महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत

बछबाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो गांव में मंगलवार की देर शाम एक रिल्स बनाने वाली महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका 25 वर्षीय रीमा कुमारी थी। वह राहुल कुमार की पत्नी थी। उसका मायका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव है। वह रामचंद्र तांती की पुत्री थी।

मृत्यु की जानकारी

मौत होने की खबर के बाद ससुराल पक्ष के बराबर बदलते बयान से मायका वालों को शक हुआ। उसके बाद दाह संस्कार से रोका।उसके बाद इसकी जानकारी बछबाड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरो मुरलीटोल गांव से शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के आरोप

गुरुवार की सुबह पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का आरोप है कि रीमा के साथ पहले मारपीट की गई। उसके बाद गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। उसका पति एक साल से बुलेट की मांग कर रहा था। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार रीमा फेसबुक पर रिल्स बनाती थी। उसके पति का फेसबुक पर राहुल कुमार नाम से आईडी चलता है। परिवार के लोग रिल्स बनाने का विरोध कर रहा था।

पुलिस की कार्यवाही

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि इसकी हत्या की गयी है या खुदकुशी की है। मृतका के पति के राहुल कुमार फेसबुक आईडी पर अपलोड वीडियो की भी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रीमा कुमारी की उम्र क्या थी?
रीमा कुमारी की उम्र 25 वर्ष थी।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।