Begusarai News: ड्यूटी से अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से जवाब तलब
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बीहट के बरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का बीडीओ अनुरंजन कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र की साफ-सफाई और मरीजों के खान-पान की व्यवस्था पर ध्यान दिया गया। अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Begusarai News: बीहट। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे बरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केन्द्र परिसर की साफ-सफाई से लेकर मरीजों के खान-पान की व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिया। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। (नि.सं.)


