जनता की समस्याओं का होगा ऑन-स्पॉट समाधान

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

19 मई को गढ़पुरा प्रखंड की कोरैय और मालीपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में बिहार सरकार के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्यों को बताया गया कि सरकारी कार्यों के लिए लोग लिखित में आवेदन दे सकते हैं, जिससे त्वरित समाधान किया जाएगा।

जनता की समस्याओं का होगा ऑन-स्पॉट समाधान

गढ़पुरा, एक संवाददाता। 19 मई को गढ़पुरा प्रखंड की कोरैय पंचायत एवं मालीपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जबकि, मालीपुर के सहयोग शिविर में जिला के बंदोबस्त अधिकारी भाग लेंगे। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को मालीपुर पंचायत भवन में बीडीओ विकास कुमार, सीओ राजन कुमार तथा बीएओ ओम प्रकाश यादव ने बैठक की। इसमें पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य आदि थे। उन्हें बताया गया कि 19 मई को पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के लिए व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार हो। जिन व्यक्ति को सरकार के किसी भी विभाग से संबंधित कार्य हो, उसके लिए लिखित रूप में दे सकेंगे जिस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी और समस्या का निदान होगा।

इसके बारे में लोगों को जानकारी दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।