पंचायतों में 19 मई से जनता की समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

गढ़पुरा में 19 मई को कोरैय और मालीपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन होगा। इसमें बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्य लोगों को इस शिविर की जानकारी देंगे। बैठक में बीडीओ, सीओ और बीएओ ने तैयारी की चर्चा की।

पंचायतों में 19 मई से जनता की समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान

गढ़पुरा, एक संवाददाता। डीएम के निर्देश पर 19 मई को प्रखंड की कोरैय पंचायत एवं मालीपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जबकि मालीपुर के सहयोग शिविर में जिला के बंदोबस्त अधिकारी भाग लेंगे। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को कोरैय पंचायत भवन में बीडीओ विकास कुमार, सीओ राजन कुमार तथा बीएओ ओम प्रकाश यादव बैठक की। इसमें पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं नागरिक मौजूद थे। उन्हें बताया गया कि 19 मई को पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के लिए व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार हो।

इसके लिए मुख्य रूप पंचायत के मुखिया एवं पंचायत के वार्ड सदस्य लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का काम करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।