Begusarai News: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर एक महिला ने कर ली खुदकुशी
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बेटे को स्कूल भेजने के बाद घर के अंदर गले में दो पट्टा का फंदा लगा तार की बल्ली से लटक गयी

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोाबारकपुर गांव में दिन में ही 30 वर्षीया रवीना कुमारी ने गले में दोपट्टा से गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह विनोद कुमार पत्नी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर पति-पत्नी के बीच नोक झोंक होने के बाद पत्नी ने आत्महत्या करने का खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को घर के अंदर से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मृतका का पारिवारिक विवरण
उसके परिजनों ने बताया कि मृतका का पति बंगलुरू में राजमिस्त्री का काम करता है। घर एसबेस्टस का है। अंदर से तार की बल्ली लगी है। पिछले छह माह से वह बंगलुरू में ही मजदूरी कर रहा था। इधर, उसकी पत्नी अपने दो बेटों को एक निजी स्कूल में तैयार कर भेजना व उसकी देखभाल करना उनकी ड्यूटी थी। गुरुवार की सुबह भी वह अपने आठ साल के बेटे को स्कूल के लिए भेज दिया।घटनास्थल की जानकारी
लंच के समय जब उसका बेटा लौट कर घर आया तो घर का किवाड़ अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी कोई जबाव नहीं आया तो बाहर से एक छेद से देखा तो वह तार की बल्ली से लटकी हुई थी। उसके गले में दोपट्टा का फंदा लगा हुआ था। बच्चे की चीख आवाज सुन कर उसकी दादी व चाचा-चाची आयी तो घर के अंदर का नजारा देख स्तब्ध रहे गये। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सामने किवाड़ तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। उसके बाद लटकते हुए शव को कब्जे में लिया व सदर अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र व पति को छोड़ गयी। रिपोर्टर:मनोज सहनीसामान्य प्रश्न
✦रवीना कुमारी ने आत्महत्या क्यों की?−
बताया जा रहा है कि मोबाइल पर पति-पत्नी के बीच नोक झोंक होने के बाद पत्नी ने आत्महत्या करने का खौफनाक कदम उठाया।
✦रवीना का पति क्या करता है?+
✦रवीना कुमारी के बच्चे कितने हैं?+


