Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsSudden Cold Wave Disrupts Daily Life in Gadpura Increased Demand for Winter Clothing
पारा लुढ़कने के बाद सर्दी का सितम हुआ शुरू

पारा लुढ़कने के बाद सर्दी का सितम हुआ शुरू

संक्षेप:

गढ़पुरा में पिछले चार दिनों से ठंड बढ़ने के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। सुबह-शाम पारा लुढ़कने से बाजारों में भीड़ कम हो गई है। लोग गर्म कपड़े खरीदने लगे हैं, लेकिन महंगाई उनकी जरूरतों में बाधा डाल रही है। दुकानों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।

Nov 23, 2025 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

गढ़पुरा, एक संवाददाता। पिछले चार दिनों से पड़ रही गुलाबी ठंड एवं कनकनी ने आम लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम में हुए अमूलचूल बदलाव के बाद लोगों को सर्द का अहसास होने लगा है। सुबह-शाम पारा लुढ़कने से क्षेत्र के चौक-चौराहों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिख रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद बाजारों में चहल-पहल जरूर दिख रही है। पिछले कई महीनों से लोग जहां हल्की व सूती कपड़ों का प्रयोग करते आ रहे थेञ वहीं अचानक ठंड बढ़ने के बाद लोगों के बदन पर गर्म कपड़े दिखने लगे हैं। सुबह-शाम घर से बाहर निकलते समय लोग स्वेटर, जैकेट, मफलर सहित अन्य गर्म कपड़े पहनना नहीं भूल रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम के मिजाज को भांपने के बाद वे एहतियातन सावधानी बरत रहे हैं। क्षेत्र के गढ़पुरा व मालीपुर बाजार की प्रमुख दुकानें गर्म कपड़ों से पट गई है। वृद्ध से लेकर नौजवानों, महिलाओं, युवतियों व छोटे-छोटे बच्चों के गर्म कपड़ें बिक रहे हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अभी से ही खरीदारी शुरू कर दिए हैं। शिक्षक राम पुकार पासवान, एच. रहमान आदि ने कहा कि ठंड बढ़ने के चलते गर्म कपड़ों की डिमांड अचानक बढ़ गई है। लेकिन, कमरतोड़ मंहगाई लोगों की जरूरतों को पूरा करने में आड़े आ रही है।