देवपुरा: शिविर में 17 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन
परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत देवपुरा में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बंध्याकरण शिविर आयोजित किया गया। महिला सर्जन डॉ. शोभा रानी ने 17 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के बाद ऑपरेशन किया गया। शिविर में अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे और महिलाओं को आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

नावकोठी। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र देवपुरा में सोमवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला सर्जन डॉ. शोभा रानी ने 17 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व सभी महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें हीमोग्लोबिन, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित अन्य पैथोलॉजिकल जांच एलटी पंकज कुमार जोशी द्वारा की गई ताकि ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से किया जा सके। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा उचित देखभाल को लेकर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर में डॉ. हिमांशु, फर्मासिस्ट नवीन कुमार, जीएनएम सुमन रानी, एएनएम प्रियंका कुमारी, सदानंद भारती सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


