Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsSuccessful Sterilization Camp Conducted at Health and Wellness Center in Devpura

शिविर में नौ महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन
संक्षेप:
परिवार कल्याण पखवाड़ा के तहत देवपुरा के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर में बुधवार को बंध्याकरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में नौ महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन से पूर्व सभी आवश्यक...
Sep 10, 2025 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
नावकोठी। परिवार कल्याण पखवाड़ा के तहत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर सह अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र देवपुरा में बुधवार को आयोजित बंध्याकरण शिविर में नौ महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व हीमोग्लोबीन, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर सहित अन्य पैथोलॉजिकल जांच एलटी पंकज कुमार जोशी ने की। ऑपरेशन उपरांत आवश्यक दवा एवं परामर्श दिया गया। मौके पर डॉ. भारती भूषण, फर्मासिस्ट नवीन कुमार, जीएनएम रवि कुमार, सुमन रानी, एएनएम प्रियंका कुमारी, सदानंद भारती, कपूरचंद सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




