
एक्टिविटी व प्रोजेक्ट आधार पर सिखाने की प्रक्रिया अपनाएं शिक्षक
पीबीएल में तेघड़ा प्रखंड का प्रदर्शन प्रथम, साहेबपुरकमाल का द्वितीय व खोदावंदपुर का तृतीय रहाडीईओ मनेाज कुमार व अन्य। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में कक्षा 6 से 8...
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में कक्षा 6 से 8 तक विज्ञान एवं गणित विषय आधारित परियोजनाओं से संबंधित माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयनन के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के सभागार में किया गया। यह कार्यशाला जिला स्तरीय डेमोन्स्ट्रेशन एवं प्रख्यात शिक्षण विशेषज्ञों के लिए आयोजित थी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अप्रैल से अक्टूबर तक पीबीएल में तेघड़ा प्रखंड का प्रदर्शन प्रथम, साहेबपुरकमाल का द्वितीय व खोदावंदपुर का तृतीय रहा। डीईओ ने संबंधित बीईओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पहले कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, डीपीसी श्रीकांत तथा बीईओ अमरेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन भाषण में डीईओ मनोज कुमार ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में बच्चों को विज्ञान और गणित विषय में परियोजना आधारित अधिगम पर विशेष बल देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चे प्रक्टिकल कर सीखते हैं। इसलिए यह कार्यक्रम समय की आवश्यकता है और इससे सीखने की गुणवत्ता बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि एससीईआरटी द्वारा प्राप्त नवीन निर्देशों तथा एनईपी-2020 के संदर्भ में पीबीएल (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग) एवं एबीएल (एक्टिविटी बेस्ड लर्निग) की प्रक्रिया को स्कूलों में मजबूती से लागू करना अनिवार्य है। इसी दिशा में यह कार्यशाला शिक्षकों को दक्ष बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे कक्षा-कक्ष में नवाचारों को अपनाएं और बच्चों को गतिविधि आधारित सीखने के अवसर दें। इस अवसर पर संभाग प्रभारी ज्ञान प्रकाश, रेमंत कुमार, कजली शील, लेखा अधिकारी विनोद कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश मिश्र ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




