मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में मिली सफलता

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

गढ़पुरा के सोनमा निवासी विमलेश कुमार और आदर्श कुमार ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त की है। दोनों छात्र अष्टम वर्ग के हैं और उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। सरकार सफल छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपए देती है।

मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में मिली सफलता

गढ़पुरा। सोनमा निवासी राजीव रंजन शर्मा के पुत्र विमलेश कुमार एवं राजकुमार शर्मा का पुत्र आदर्श कुमार राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 में सफलता पाई है। दोनों छात्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनमा में अष्टम वर्ग के छात्र हैं। दोनों की सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है। विदित हो कि इस राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकार सफल छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए इंटरमीडिएट तक प्रतिमाह एक हजार रुपए देती है। गत मार्च में माह में यह परीक्षा आयोजित हुई थी जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। प्रधानाध्यापक आशुतोष झा बताया कि दोनों छात्र ने सफलता हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।