दो दिनों के लिए बंद रहेंगे अनुमंडल कार्यालय
बलिया। कर्मियों के कोरोना से संक्रमित पाये जाने पर शुक्रवार को बलिया अनुमंडल कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही कर्मियों व लोगों की आवाजाही पर भी रोक भी लगा दी गई है। एसडीओ उत्तम...
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 16 Apr 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें
बलिया। कर्मियों के कोरोना से संक्रमित पाये जाने पर शुक्रवार को बलिया अनुमंडल कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही कर्मियों व लोगों की आवाजाही पर भी रोक भी लगा दी गई है। एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह में उन्हें अनुमंडल मुख्यालय में संचालित व्यवहार न्यायालय के दो कर्मियों के कोरोना से संक्रमित होने की सूचना मिली थी। इसकी सूचना मिलते ही अनुमंडल कार्यालय के पूरे परिसर व कमरे को सेनिटाईज कर दिया गया है। साथ ही अनुमंडल कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद भी कर दिये गये है। वहीं कर्मियों व लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक भी लगा दी गई है।