
विद्यालय के बीचोबीच गुजर रहा हाईटेंशन तार, हादसे की आशंका
जानलेवा स्थिति:::::::::: बालिका विद्यालय परिसर के ऊपर से कम ऊंचाई पर गुजरता हाईटेंशन बिजली तार। गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित राम नारायण सिंह प्लस-टू परियोजना बालिका विद्यालय में...
गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित राम नारायण सिंह प्लस-टू परियोजना बालिका विद्यालय में छात्राएं व शिक्षक जान जोखिम में डालकर पढ़ने व पढ़ाने को मजबूर हैं। विद्यालय परिसर के ठीक बीच से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार से हमेशा खतरा बना रहता है। छात्राओं को मैदान में खेलने और चेतना सत्र के दौरान सिर के ऊपर लटकते करंट प्रवाहित तार से हमेशा खतरा बना रहता है। कुछ वर्ष पूर्व स्कूल समय में ही यह हाईटेंशन तार अचानक टूट कर जमीन पर आ गिरा था। संयोग से उस वक्त कोई बच्चा परिसर के उस हिस्से में नहीं था अन्यथा स्थिति भयावह हो सकती थी।

इस घटना के बाद से अभिभावकों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है। लोग लगातार बिजली अधिकारियों से बिजली तार को हटवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गयी है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक सरिता कुमारी ने बताया कि उन्होंने कुछ माह पहले यहां योगदान किया है। ग्रामीण भी लगातार मांग उठा रहे हैं। विद्यालय के शिक्षक अविनाश कुमार, राहुल मिश्र व मो. मुस्तफीज ने कहा कि हमलोगों ने भी प्रशासन व बिजली कंपनी के अधिकारियों को मौखिक तौर पर अवगत कराया है लेकिन कार्रवाई शून्य है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि वह अब इस गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखित रूप से सूचित करेंगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तार नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में कनीय अभियंता ललित कुमार ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक से आवेदन मिलने पर उसके अनुसार काम करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




