बछवाड़ा में ट्रेन से गिरकर छात्रा घायल
बछवाड़ा रेलवे जंक्शन पर 14 वर्षीय छात्रा अंशु कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह कोचिंग से लौटते समय ट्रेन से उतरते समय गिर गई। रेल पुलिस ने उसे तत्काल बछवाड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया।

बछवाड़ा। स्थानीय रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर शुक्रवार को गाड़ी संख्या- 13156 डाउन सीतामढ़ी से कोलकाता जाने वाली मिथिलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान अरवा गांव निवासी रामबालक राय की 14 वर्षीया पुत्री अंशु कुमारी के रूप में की गई है। बताया गया है कि अंशु दलसिंहसराय स्थित एक कोचिंग से पढ़कर वापस घर लौट रही थी। इसी बीच बछवाड़ा जंक्शन पर धीमी गति में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफार्म पर गिर पड़ी। घटना के बाद रेल पुलिस ने छात्रा को उपचार के लिए तुरंत बछवाड़ा सीएचसी पहुंचाया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


