ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायभोज के बहाने मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति

भोज के बहाने मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति

सामाजिक कल्याण मंत्री कुमारी मंजु वर्मा के आवास पर गुरुवार को दही-चूड़ा के भोज की केन्द्र बिन्दु में 21 की मानव श्रृंखला ही रही। मंत्री ने भी लोगों के बीच कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति को...

भोज के बहाने मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायThu, 18 Jan 2018 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

सामाजिक कल्याण मंत्री कुमारी मंजु वर्मा के आवास पर गुरुवार को दही-चूड़ा के भोज की केन्द्र बिन्दु में 21 की मानव श्रृंखला ही रही। मंत्री ने भी लोगों के बीच कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति को फाइनल टच दिया। कहा कि समाज के लोगों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगे आना चाहिए। यह कोई पार्टी अथवा सरकार का कार्यक्रम नहीं, वरन सामाजिक बदलाव का अभियान है। जब तक समाज के सभी वर्गों का साथ नहीं मिलेगा ऐसे कुरीतियों से हमे छुटकारा नहीं मिलने वाली है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि समाज के तमाम लोग नीतीश कुमार के इस अभियान को सफल बनायें।

समरस समाज के लिए अभियान को बनायें सफल : रूदल

पूर्व विधान पार्षद व जदयू के प्रदेश महासचिव रूदल राय ने कहा कि समरस समाज के निर्माण के लिए अभियान को सफल बनाना अमसब का कर्तव्य बनता है। जब तक अमीरी-गरीबी की आड़ में कुरीतियों को बढ़ावा मिलेगा, समरस समाज के निर्माण में बाधा उत्पन्न होती रहेगी। मौके पर जदयू के वरीय नेता चन्द्रशेखर वर्मा, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भोलाकांत झा, पंकज सिंह, विकास कुशवाहा, रामनरेश आजाद, मो. सनाउल्लाह समेत कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

20 सेक्टर में 50 हजार लोग लेंगे मानव श्रृंखला में भाग

बीडीओ संजय कुमार दास ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 20 सेक्टर बनाये गये हैं। प्रत्येक सेक्टर एक किलोमीटर दूरी का होगा। मंझौल के सिउरी पुल से आकोपुर धर्मगाछी तक 19 सेक्टर तथा मंझौल सत्यारा चौक से महेशवाड़ा पावर हाउस तक 20वां सेक्टर बनाया गया है। इसमें लगभग 50 से 55 हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई गई है। प्रखंड मुख्यालय सहित कई पंचायतों में इसके लिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि के द्वारा व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

सेविका-सहायिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

चेरिया बरियारपुर। प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार से गुरुवार को सेविका-सहायिकाओं ने मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा आशा व जीविका कार्यकर्ताओं ने भी रैली में भूमिका निभाई। मौके पर सीडीपीओ श्वेता कुमारी, पीएचसी प्रभारी डॉ. कर्पूरी प्रसाद, बैंक मैनेजर सतदर्शी कुमार आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें