जमाबंदी पंजी में सुधार को आए 118 आवेदन
बीहट में शनिवार को राजस्व महाअभियान के तहत बरौनी अंचल के पपरौर और मल्हीपुर उत्तर हलका क्षेत्र में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, 118 लोगों ने जमाबंदी पंजी में...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 13 Sep 2025 08:20 PM

बीहट। राजस्व महाअभियान के तहत शनिवार को बरौनी अंचल के पपरौर तथा मल्हीपुर उत्तर हलका क्षेत्र में दूसरे विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पपरौर के शिविर प्रभारी राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार ने बताया कि कुल 118 लोगों ने जमाबंदी पंजी में सुधार के लिए अपेक्षित कागजात के साथ आवेदन दिया है। आज केशावे में दूसरे विशेष शिविर के जरिये जमाबंदी पंजी में सुधार के लिए आवेदन लिये जायेंगे। (नि.सं.)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




