आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे के बीच पोशाक का वितरण
आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-3, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-3, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-3, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-3, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-3, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-3, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-3, ...

मटिहानी। बाल विकास परियोजना कार्यालय मटिहानी एवं जीविका कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान मेंजगतपुरा (रामदिरी-1 पंचायत) के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-3 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच जीविका दीदी द्वारा निर्मित पोशाक का वितरण किया गया। सीडीपीओ नीतू निहारिका ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में उत्साह बढ़ता है और उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। मौके पर एलएस अदिति कुमारी, बीपीएम जीविका मुन्ना कुमार, आंगनबाड़ी सेविका कंचन कुमारी, माला कुमारी, हेमलता कुमारी, गुड़िया कुमारी, अंजू कुमारी सहित जीविका कैडर के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



