कॉलेज में एनएसएस के शिविर का उद्घाटन
बरौनी, एपीएसएम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन डॉ. अवधेश कुमार ने किया। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने छात्रों को समाज सेवा और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। स्वयंसेवकों को निरक्षर महिलाओं को साक्षर करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।

बरौनी,निज संवाददाता। स्थानीय एपीएसएम कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अवधेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने की। वक्ताओं ने छात्रों को एनएसएस के महत्व के बारे में बताया। साथ ही, समाजसेवा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने व शिक्षा के माध्यम से समाज सेवा कर व्यक्तित्व का विकास करने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य डॉ.मुकेश कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के विभिन्न कार्यक्रमों यानी सफाई अभियान, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तीकरण, साक्षरता, डिजिटल जागरूकता आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि प्रत्येक स्वयंसेवक को कम से कम पांच निरक्षर महिलाओं को साक्षर करने का संकल्प लेना चाहिए। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रामागर प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुशील कुमार ने किया। मौके पर डॉ. ध्रुव देव कुमार, डॉ. लव कुमार, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. रीता कुमारी, डॉ.सत्य भामा, डॉ. राम बच्चन कुमार, डॉ.राम कृष्ण ठाकुर, प्रो.मनोज कुमार, डॉ.राघवेन्द्र कुमार, डॉ.टी.अशरफ, डॉ.अभिमन्यु कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


