Begusarai News: बेगूसराय के विभिन्न स्कूलों में किया गया सामाजिक अंकेक्षण

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: जिला ग्रामीण विकास विभाग बेगूसराय ने सामाजिक अंकेक्षण के तहत विभिन्न विद्यालयों का अंकेक्षण किया। यह अंकेक्षण वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य के अनुरूप विभिन्न योजनाओं की गुणवत्ता और अवसंरचना की जांच के लिए किया गया। अंकेक्षण दल ने स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं पर ध्यान केन्द्रित किया।

बेगूसराय के विभिन्न स्कूलों में किया गया सामाजिक अंकेक्षण
बेगूसराय के विभिन्न स्कूलों में किया गया सामाजिक अंकेक्षण

Begusarai News: जिला ग्रामीण विकास विभाग बेगूसराय की ओर से सामाजिक अंकेक्षण के तहत, बेगूसराय प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों से सांख संकुल के विभिन्न विद्यालयों , मध्य विद्यालय सांख, उच्च माध्यमिक विद्यालय सांख, मकतब सांख, मकतब तरैया, प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर, नवसृजित विद्यालय तरैया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुलसीपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य के अनुरूप समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का अंकेक्षण किया गया। मध्य विद्यालय सांख के प्रधानाध्यापक -सह -संकुल समन्वयक डॉ. जे पी ज्योति ने बताया कि विभागीय स्तर से अंकेक्षण कार्य हेतू , सदर प्रखंड बेगूसराय, के अलावा बरौनी, वीरपुर, साहेबपुरकमाल व अन्य प्रखंडों के विद्यालयों के अलावा ग्राम पंचायत के विभिन्न योजनाओं का भी अंकेक्षण किया।

उन्होंने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण दल स्वतंत्र रूप से कार्य किया। किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि के दवाब में नहीं कार्य शुरू किया गया। शिकायत की सुनवाई पंचायत, प्रखंड और जिला में में होगी । अंकेक्षण में स्कूलों में बिजली, पानी, शौचालय, बेंच, डेस्क, पाठ्य पुस्तक, पोशाक, छात्रवृत्ति, स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान रखा गया। अंकेक्षण दल में संतोष कुमार, मधु कुमारी, शबनम कुमारी, शोभा कुमारी रही तथा सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने अंकेक्षण दल को सहयोग किए।

Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: बेगूसराय के विभिन्न स्कूलों में किया गया सामाजिक अंकेक्षण