ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायपांच पदों के लिए छह प्रत्याशियों ने भरे पर्चे 

पांच पदों के लिए छह प्रत्याशियों ने भरे पर्चे 

पंचायत उपचुनाव के अंतर्गत ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम कचहरी सदस्य के कुल पांच पदों के लिए छह प्रत्याशियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ संजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार को...

पांच पदों के लिए छह प्रत्याशियों ने भरे पर्चे 
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 28 Feb 2020 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

पंचायत उपचुनाव के अंतर्गत ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम कचहरी सदस्य के कुल पांच पदों के लिए छह प्रत्याशियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ संजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन दुनही पंचायत वार्ड 2 से वार्ड सदस्य पद के लिए कौशल्या देवी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, मौजी हरि सिंह वार्ड 15 में वार्ड सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। दोनों प्रत्याशियों का नाम रामविलास राय है। पंच पद के लिए दुनही पंचायत वार्ड 3 से निभा देवी, सोनमा पंचायत वार्ड 11 से जैबून नाज और गढ़पुरा पंचायत वार्ड 16 से हीरा देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।(निसं)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें