Begusarai News: सिउरी पुल पथ जर्जर रहने से परेशानी
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: मंझौल में बूढ़ी गंडक नदी पर बने श्रीकृष्ण सेतु पुल की सड़क जर्जर हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण बाइक और वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर यातायात का दबाव अधिक है, और भारी वाहनों के गुजरने पर पुल हिलने की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।

Begusarai News: मंझौल। बूढ़ी गंडक नदी पर निर्मित श्रीकृष्ण सेतु उर्फ सिउरी पुल पर सड़क जर्जर हो जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। पुल पर सड़क ऊबड़-खाबड़ रहने के कारण बाइक एवं वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इस पुल पर ट्रैफिक का अधिक दबाव रहता है। वर्ष 1965 में इस पुल का निर्माण हुआ था। लोगों के अनुसार भारी यात्री वाहनों के गुजरने के समय पुल हिलता है।


