ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायशाम्हो: अकबरपुर चालीस और शिशबन्नी के बीच वर्षों से पुलिया ध्वस्त

शाम्हो: अकबरपुर चालीस और शिशबन्नी के बीच वर्षों से पुलिया ध्वस्त

15 साल में भी नहीं बन सकी अकबरपुर चालीस और शिशबन्नी को जोड़ने वाली 100 मीटर की...

शाम्हो: अकबरपुर चालीस और शिशबन्नी के बीच वर्षों से पुलिया ध्वस्त
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायTue, 09 Aug 2022 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शाम्हो। एक संवाददाता

शाम्हो प्रखंड में बिजुलिया से सोनवर्षा जाने वाली मुख्य पथ में दुग्ध सेंटर के पास करीब 100 मीटर की एक पुलिया करीब 15 साल से ध्वस्त है, लेकिन इसका निर्माण नहीं कराया जा रहा है।

फिलहाल पिछले डेढ़ दशक से लोग इस मार्ग पर बने अस्थायी डायवर्सन से आना जाना करते हैं। थोड़ी बहुत बारिश से यह रास्ता बंद हो जाता है। अगर ज्यादा बारिश हुई तो इस ढाब में नाव चलाने की जरूरत पड़ जाती है। बरसात के सीजन में इन दो गांव के लोगों को आने जाने के लिए नाव से ढाब पार करना होता है। इस समस्या को लेकर जिला पार्षद अमित कुमार और अकबरपुर बरारी के मुखिया कन्हैया कुमार टन्नू ने भी अपने स्तर से जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।

गौरतलब है कि स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह केंद्र में कैबिनेट मंत्री भी हैं। मंत्री बनने के बाद क्षेत्र के लोगों की आशा थी कि उनका जनप्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री है इसका सीधा फायदा शाम्हो जैसे पिछड़े क्षेत्र को मिलेगा। लेकिन संसदीय चुनाव के तीन साल के बाद भी शाम्हो की सभी मुख्य सड़क काफी जर्जर अवस्था में हैं। झगराहा जाने के लिए आज भी सड़क नहीं है। काफी दबाव के बाद कुछ दिन पूर्व सिर्फ सूर्यगढ़ा पुल से प्रखंड मुख्यालय आने वाली सड़क का जीर्णोद्धार कराया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें