भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, अभी राहत के आसार नहीं

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

गढ़पुरा में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन उमस के कारण लोगों को 49 डिग्री जैसी तपिश महसूस हो रही है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, अभी राहत के आसार नहीं

गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। आसमान से आग बरस रही है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा।

गर्मी का असर

दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दिनभर चल रही गर्म पुरवा हवा ने परेशानी और बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को 49 डिग्री जैसी तपिश महसूस हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा ने वातावरण को और अधिक गर्म बना दिया। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी और उमस के कारण घरों में लगे पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हुए। देर रात तक गर्मी बनी रहने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। बिजली की बढ़ती खपत के कारण कई इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या भी सामने आई।

डॉक्टरों की सलाह

अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में पानी की कमी होने पर चक्कर, उल्टी, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 24 से 27 डिग्री पर चलाएं एसी डॉक्टरों के मुताबिक लोग अक्सर एसी को 16 से 18 डिग्री पर चलाते हैं, जिससे शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ सकता है। विशेषज्ञों ने एसी का तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने की सलाह दी है। रिपोर्टर:अग्निवेश वत्स

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गर्मी से प्रभावित तापमान क्या है?−
गर्मी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन उमस के कारण लोगों को 49 डिग्री जैसी तपिश महसूस हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBegusarai Newsभीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, अभी राहत के आसार नहीं