Begusarai News: शाम्हो में कागजों तक सिमटा राहत कार्य: जिला पार्षद
Begusarai News: प्रभारी मंत्री के आदेश का नहीं हो रहा पालन... जिला परिषद सदस्य अमित कुमार ने बताया कि विगत दिनों शाम्हो के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी जायजा लेने प्रभा

Begusarai News: शाम्हो/ सिंघौल, निज संवाददाता। शाम्हो प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि और भीषण बाढ़ के कारण स्थिति अत्यंत भयावह हो चुकी है। आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है और लोग दाने-दाने तथा बूंद-बूंद पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। यह आरोप है स्थानीय जिला पार्षद अमित कुमार का। जिला पार्षद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि इस गंभीर मानवीय संकट के समय स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की संवेदनहीनता व लापरवाही अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जिला परिषद सदस्य अमित कुमार ने बताया कि विगत दिनों शाम्हो के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी जायजा लेने प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने संबंधित पदाधिकारियों को कड़े और स्पष्ट निर्देश दिए थे कि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पीएचईडी विभाग पूरी तरह विफल साबित हुआ है। कहीं भी नल-जल योजना नहीं चल रही है। बाढ़ की इस विभीषिका में विद्युत आपूर्ति की स्थिति भी बदतर बनी हुई है। रिपोर्टर:केके सिंह


