Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsSevere Cold Hits Dairy Production in Barouni Farmers Struggle
ठंड के चलते दूध उत्पादन में 20 फीसदी की हुई कमी

ठंड के चलते दूध उत्पादन में 20 फीसदी की हुई कमी

संक्षेप:

बरौनी में कंपकपा देने वाली सर्दी से आम जन बेहाल हैं। ठंड के कारण दुग्ध उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत की कमी आई है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। पशु चिकित्सक सर्दी से बचाव के उपायों की सलाह दे रहे हैं, लेकिन ठंड का असर लगातार बना हुआ है।

Jan 05, 2026 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बरौनी, निज संवाददाता। कंपकपा देने वाली सर्दी से जहां आम जन बेहाल है। वहीं, सर्दी से दुग्ध उत्पादन में काफी कमी आई है। पशु चिकित्सक भी इस समय पशुओं को ठंड से बचाव के लिए पशु पालकों को विशेष हिदायते दे रहे है।भीषण ठंड और कोहरे के कारण लोग घरों में दुबकने पर मजबूर है और ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। वहीं ठंड का असर दुधारू पशुओं पर भी साफ देखने को मिल रहा है। पशुपालकों की मानें तो ठंड के चलते अब दुधारू पशुओं का दुग्ध उत्पादन भी आधा रह गया है। जिसके चलते दूध उत्पादन से अपना रोजगार करने वाले पशुपालकों की चिंता बढ़ी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूध बेचकर अपना रोजगार करने वाले पशुपालकों का कहना है कि बढ़ती ठंड से 15 से 20 प्रतिशत तक दुग्ध उत्पादन में कमी आई है जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। हालांकि, पशुपालक पशुओं को ठंड से बचाने के उपाय भी कर रहे है लेकिन ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पशुपालक बारो निवासी नूर मोहम्मद, मधुरापुर निवासी जय जय राम सिंह, शोकहारा निवासी राजेश कुमार आदि ने बताया कि चालू माह जनवरी में ठंड के कारण 20 फीसदी दूध उत्पादन में कमी आई है।