Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsSevere Cold Hits Barouni Daily Wage Workers Struggle for Survival
कड़ाके की ठंड से बढ़ी लोगों की परेशानी

कड़ाके की ठंड से बढ़ी लोगों की परेशानी

संक्षेप:

बरौनी में भीषण ठंड के कारण शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ठंड के कारण दैनिक मजदूरी प्रभावित हुई है, खासकर गरीब मजदूरों और फुटपाथ पर रहने वालों के लिए। ठंड के चलते काम करने में कठिनाई और रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग राहत के लिए अलाव जलाने पर मजबूर हैं।

Jan 03, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में भीषण ठंड के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दैनिक मजदूरी पर भी ठंड की मार पड़ रही है। देर शाम से दिन के 11 बजे तक ठंड व कुहासा छाए रहने से आम लोगों का कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे दैनिक मजदूरी करने वाले के सामने भी समस्या उत्पन्न हो गई है। ठंड से विशेष रूप से गरीब मजदूर, फुटपाथ व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग कठिन दौर से गुजर रहे हैं। गरीब, मजदूर, ठेला व रिक्शा चालकों ने बताया कि ठंड की वजह से उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ठंड की वजह मजदूरी नहीं मिल पाने की सूरत में परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, कड़ाके की ठंड की वजह से मजदूर काम करने के लिए भी तैयार नहीं हैं। ठंड के कारण शाम चार बजे के बाद ही चौक-चौराहा, बाजार के साथ सड़क भी वीरान हो जाती है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहते हैं। चौक-चौराहों पर अब भीड़ कम होने लगी है। बच्चे व बुजुर्ग के लिए ठंड अधिक कष्टमय है। राहत के लिए लोग निजी स्तर से अलाव जलाने पर मजबूर हैं। दुकानदार अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं। इससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। ठंड के कारण जलावन की बिक्री बाजार में काफी बढ़ गई है। ठंड से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय भी सुनसान दिख रहा है।