ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायउलाव के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

उलाव के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के केशावे गांव स्थित एक मक्का के खेत से 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने पर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। लोग कई तरह की चर्चा करने लगे। बाद में शव की पहचान उलाव निवासी 55...

उलाव के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 03 Apr 2020 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के केशावे गांव स्थित एक मक्का के खेत से 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने पर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। लोग कई तरह की चर्चा करने लगे। बाद में शव की पहचान उलाव निवासी 55 वर्षीय मो. मोफिल के रूप में की गयी। मृतक मो. मोफिल के पुत्र मो. शमशेर के हवाले से ओपी अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि वह घर से शौच करने की बात कहकर अहले सुबह निकला था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। बेगूसराय नगर निगम की वार्ड पार्षद रिंकू देवी की अनुशंसा तथा मृतक के पुत्र के लिखित आवेदन के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिया गया। (नि.सं.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें