Selection of New NCC Cadets at Vishwanath Singh Sharma College Begusarai एनसीसी के नये कैडेट्स के लिए ली गई परीक्षा, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsSelection of New NCC Cadets at Vishwanath Singh Sharma College Begusarai

एनसीसी के नये कैडेट्स के लिए ली गई परीक्षा

पैनल के लिए ... स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए शनिवार को नए एनसीसी कैडेट्स के चयन के

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 30 Aug 2025 07:54 PM
share Share
Follow Us on
एनसीसी के नये कैडेट्स के लिए ली गई परीक्षा

बेगूसराय। स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए शनिवार को नए एनसीसी कैडेट्स के चयन के लिए शारीरिक, स्वास्थ्य और लिखित परीक्षा का आयोजन महाविद्यालय परिसर में हुआ। इस अवसर पर लगभग 130 छात्र -छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसके लिए बीएचएम जगजीत सिंह और सूबेदार परमजीत सिंह विशेष रूप से शामिल हुए थे। पूरी प्रक्रिया के दौरान एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ नीलेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने एनसीसी के मूल उद्देश्य एकता और अनुशासन को बनाकर रखने की बात की। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ मोहम्मद परवेज उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।