ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायगजब! पत्नी गई मायके तो पति ने रचा ली दूसरी शादी

गजब! पत्नी गई मायके तो पति ने रचा ली दूसरी शादी

घायम मामा को देखने महिला अपने मायके क्या गई, उसके पति ने उसकी अनुपस्थिति में चुपचाप दूसरी शादी रचा ली। जब महिला को पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने न्याय के लिए महिला थाना की पुलिस से गुहार लगायी...

गजब! पत्नी गई मायके तो पति ने रचा ली दूसरी शादी
बेगूसराय हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Jul 2020 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

घायम मामा को देखने महिला अपने मायके क्या गई, उसके पति ने उसकी अनुपस्थिति में चुपचाप दूसरी शादी रचा ली। जब महिला को पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने न्याय के लिए महिला थाना की पुलिस से गुहार लगायी है। 

बिहार के बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा गांव निवासी सुधीर महतो की पुत्री प्रियंका देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि उसकी शादी लाखो ओपी के मेनका गांव निवासी अरुण महतो के पुत्र कुंदन महतो से हुई थी। पीड़िता ने कहा कि उसके पति अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहते थे। बताया कि लगभग पांच महीने पहले उसके पति ने उसकी अनुपस्थिति में चुपचाप दूसरी शादी रचा ली। 

पीड़िता के अनुसार वह अपने घायल मामा को देखने के लिए मायके गयी थी। जब वह मायके में थी उसी दौरान उसके पति ने दूसरी महिला से शादी रचा ली। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वाले अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। महिला थानाध्यक्ष राजनंदिनी कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें