Begusarai News: गढ़हरा: 60 घंटे बाद भी नहीं मिले दोनों डूबे युवक
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: गढ़हरा (बरौनी) में गोढ़ीयारी टोला के दो युवकों, अंकित और शिवम, के स्नान करते समय सिमरिया नदी में डूब जाने की घटना को 60 घंटे हो गए हैं लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान चला रही है। परिवार के लोग अधिकारियों की उदासीनता पर नाराज हैं।

Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड अंतर्गत नगर गढ़हरा वार्ड 16 गोढ़ीयारी टोला के दो युवकों अंकित और शिवम के स्नान के दौरान भोला घाट सिमरिया नदी में डूबने की घटना के करीब 60 घंटे बाद भी उनका सुराग नहीं मिल सका है। एसडीआरएफ की टीम अभी तक तलाशी अभियान में जुटी है। पीड़ित राम प्रताप सहनी, कुंदन कुमार, राजेश सहनी, वार्ड पार्षद निभा मिश्रा आदि ने इस मामले में अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि सोमवार की शाम समाचार प्रेषण तक डूबे युवकों को नहीं खोजा जा सका है। इससे पीड़ित परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल है। तीन अक्टूबर की सुबह स्नान के दौरान दोनों मित्र नदी में डूब गए थे।


