Begusarai News: टीएलएम विज्ञान प्रदर्शनी में पांच विषय आधारित प्रदर्श की प्रस्तुति

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: वैज्ञानिक अवधारणाओं, नवाचारों तथा पर्यावरण एवं सतत विकास से जुड़े विषयों पर अपने मॉडल .... इसके प्रभारी श्रीमती दीक्षा, प्रभारी एचएम रहीं। मुख्य अतिथि व विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष, वरिष्ठ...

Begusarai News: टीएलएम विज्ञान प्रदर्शनी में पांच विषय आधारित प्रदर्श की प्रस्तुति

Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्राथमिक संभाग द्वारा टीएलएम मेले का आयोजन हुआ। इसके प्रभारी श्रीमती दीक्षा, प्रभारी एचएम रहीं। मुख्य अतिथि व विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता बरौनी दीपक कुमार सहित उपस्थित अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी व उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन निकेतन कुमार चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में चर्चा

कार्यक्रम में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य तथा आधुनिक शिक्षण सुविधाओं सहित विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इसमें प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं, नवाचारों तथा पर्यावरण एवं सतत विकास से जुड़े विषयों पर अपने मॉडल एवं परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए पांच प्रमुख विषय निर्धारित किए गए थे। इनमें अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपयोग कम करना, पुनः उपयोग करना, पुनर्प्राप्त करना, पुनर्रचना/डिजाइन करना तथा पुनर्चक्रण,ऊर्जा के लिए अन्वेषण , प्रयोग, संवर्धन तथा विकास, जल संचयन, जल संसाधनों का उपयोग, पुनर्चक्रण एवं संरक्षण, खाद्य, कृषि एवं स्वास्थ्य तथा सतत विकास के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा का अनुप्रयोग शामिल रहे। विज्ञान प्रदर्शनी के प्रभारी श्री संजीव कुमार, पीजीटी रसायन विज्ञान रहे। प्रदर्शनी में अश्विन कुमार, लेबनान सिन्हा, भावना कुमारी, अदिति आसमां एवं अनामिका कुमारी सहित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने विभिन्न परियोजनाओं के साथ प्रतिभाग किया।

विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक

विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता नामित अध्यक्ष दीपक कुमार ने की। पूर्व छात्रों को विद्यालय से सक्रिय रूप से जोड़ने के उद्देश्य से एलुमिनी एसोसिएशन के गठन को स्वीकृति दी गई। इसकी पहली बैठक 15 दिसंबर को वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही अभिभावक-शिक्षक संघ के गठन को भी मंजूरी प्रदान की गई। कार्यक्रम को सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सुश्री प्रतिभा पाठक, ज्ञान शेखर ठाकुर एवं रौशन ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैठक में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ एके वर्मा, डॉ नंद किशोर पंडित, सुश्री कुमारी नेहा, चंद्र प्रकाश झा, सीपीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता धर्मवीर भारती आदि मौजूद रहे।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस कार्यक्रम में कितने प्रमुख विषय रखे गए थे?−
विज्ञान प्रदर्शनी के लिए पांच प्रमुख विषय निर्धारित किए गए थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: टीएलएम विज्ञान प्रदर्शनी में पांच विषय आधारित प्रदर्श की प्रस्तुति