विद्यालय की बुनियादी व्यवस्था करें दुरुस्त
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बेगुसरायवीरपुर में, बीईओ राम उदय महतो ने सभी विद्यालय प्रधानों को ग्रीष्मावकाश के दौरान स्कूलों की बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आदेश दिया है। उन्होंने रंग-रौगन, साफ-सफाई, फर्नीचर मरम्मति, और बिजली की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों को कोई दिक्कत न हो।

वीरपुर। ग्रीष्मावकाश में सभी विद्यालयों की बुनियादी व्यवस्था दुरुस्त कर लें। यह आदेश बीईओ राम उदय महतो ने सभी विद्यालय प्रधान को दिया है। पत्र जारी कर उन्होंने कहा है कि छुट्टी के बाद स्कूल खुलने से पूर्व स्कूल में रंग-रौग़न,साफ-सफाई,फर्नीचर मरम्मति,बल्व,पंखा,बिजली वायरिंग आदि दुरुस्त कर लें,जिससे पठन-पाठन में छात्र-छात्राओं को दिक्कत नहीं हो। यदि उक्त व्यबस्था ठीक नहीं पाई गई तो माना जाएगा कि विद्यालय संचालन और बच्चों की आवश्यकताओं के प्रति विद्यालय प्रधान उदासीन हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


