Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsSchools Directed to Form Eco Club by January 31 Mission for Life Initiative
इको क्लब का गठन कर पोर्टल पर करें अपलोड

इको क्लब का गठन कर पोर्टल पर करें अपलोड

संक्षेप:

भगवानपुर, शिक्षा विभाग ने 'इको क्लब-मिशन फॉर लाइफ' के गठन का निर्देश दिया है। कई स्कूलों ने अब तक इसे लागू नहीं किया है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 31 जनवरी तक क्लब का गठन कर उसकी अधिसूचना पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

Jan 11, 2026 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

भगवानपुर, निज संवाददाता। 'इको क्लब-मिशन फॉर लाइफ' के गठन संबंधी शिक्षा विभाग के निर्देश को कई स्कूलों ने अब तक क्रियान्वित नहीं किया है। ऐसे स्कूलों को अब 31 जनवरी तक क्लब का गठन कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में 'इको क्लब-मिशन फॉर लाइफ' गठन करने व गठन संबंधी अधिसूचना संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया था लेकिन बहुत से स्कूलों द्वारा अपलोड नहीं की गयी है। इसको लेकर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने स्कूलों में 'इको क्लब-मिशन फॉर लाइफ' का गठन कर उसकी अधिसूचना पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ा दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने निर्देश दिया है कि 31 जनवरी तक स्कूलों में 'इको क्लब-मिशन फॉर लाइफ' का गठन कर उसकी अधिसूचना पोर्टल पर अपलोड करायें। इसी आलोक में राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने निर्देश जारी किया है। यह जानकारी बीआरसी के लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि शेष सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को 'इको क्लब-मिशन फॉर लाइफ' के गठन संबंधी नोटिफिकेशन को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करने एवं विद्यालयों में उपयुक्त स्थान पर नोटिफिकेशन को डिस्पले करने संबंधी कार्य 31 जनवरी तक पूर्ण कराने को कहा गया है। उन्होंने बचे सभी स्कूलों के प्रधान को निर्धारित तिथि तक नोटिफिकेशन को अपलोड करने का निर्देश दिया है।