बेगूसराय में लोहे का ग्रिल गिरने से सातवीं के छात्र की मौत
बछबाड़ा थाना क्षेत्र के जहानपुर मध्य विद्यालय में 13 वर्षीय छात्र विवान राज के सिर पर लोहे का ग्रिल गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शिक्षकों ने स्कूल छोड़ दिया, जबकि ग्रामीणों ने बवाल किया। प्रधानाध्यापक की लापरवाही के लिए उसे निलंबित कर दिया गया है।

बछबाड़ा थाना क्षेत्र के जहानपुर मध्य विद्यालय में बुधवार को वर्ग कक्ष में बच्चे के सिर पर लोहे का ग्रिल गिर गया। इससे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक अरबा गांव निवासी फूलो यादव का 13 वर्षीय पुत्र विवान राज था। वह सातवां वर्ग का छात्र था। जैसे ही छात्र की मौत की जानकारी स्कूल में हुई कि कई शिक्षक जान बचाने के लिए स्कूल छोड़कर फरार हो गये।
घटना की जानकारी
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक स्कूल में छात्र की मौत की खबर जिलेभर में आग की तरफ फैल गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण स्कूल पर जुट गये। गुस्साये लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर बवाल किया। कई शिक्षकों को स्कूल में बंधक बनाये रखा। ग्रामीणों स्कूल परिसर में रखे बाइक क्षतिग्रस्त कर गुस्से का इजहार किया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद बछवाड़ा समेत कई थाने की पुलिस स्कूल परिसर पहुंची। उसके बाद ग्रामीणों के द्वारा बंधक बनाये रखे शिक्षकों को मुक्त कराया। इसकी उनकी जान बची। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को मारकर बेंच के नीचे रख दिया गया। कहते हैं अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वर्ग कक्ष के समीप लोहे का तैयार ग्रिल को वर्ग कक्ष के समीप रख दिया गया था। वह ग्रिल विवान राज के शरीर पर गिर गया। इससे उनकी मौत हो गयी। इसमें प्रधानाध्यापक अमित कुमार की लापरवाही सामने आयी है। प्रधानाध्यापक को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 (समय-समय पर यथा संशोधित ) के कंडिका-09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में एचएम का मुख्यालय बेगूसराय बीईओ कार्यालय निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में प्रदत्त अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर जीवन यापन भत्ता देय होगा। आरोप पत्र अलग से गठन किया जाएगा।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


