छौड़ाही: शौचालय की राशि गबन करने के आरोप में उपमुखिया गिरफ्तार
शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सरकारी राशि का किया दुरूपयोग मध्य विद्यालय में बालक शौचालय निर्माण से जुड़ा है मामला छौड़ाही, एक संवाददाता। ऐजनी मध्य विद्यालय में शौचालय की राशि गबन करने के...

छौड़ाही, एक संवाददाता। ऐजनी मध्य विद्यालय में शौचालय की राशि गबन करने के आरोप में फरार चल रहे विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गये अध्यक्ष रामशंकर साहु वर्तमान में ऐजनी पंचायत के उपमुखिया भी हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शौचालय की राशि गबन करने के आरोप में विद्यालय प्रधान मो.असलम ने 19 सितंबर को छौड़ाही थाना में कांड संख्या 125/24 अंकित कराया था। दर्ज प्राथमिकी में विद्यालय प्रधान द्वारा बताया गया कि बालक शौचालय निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 के मई 2023 में विद्यालय को 1 लाख 94 हजार रूपए प्राप्त हुए। जिइसके बाद विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों से सामंजस्य स्थापित कर शौचालय निर्माण हेतु अध्यक्ष रामशंकर साहु को अधिकृत किया गया। विद्यालय प्रधान के अनुसार इस अवधि में उन्होंने नकद व ऑनलाइन माध्यम से रूपये का भुगतान भी किया गया। फलस्वरूप राशि प्राप्त करने के बावजूद शौचालय की टंकी का निर्माण नहीं कराया जा सका। मामला अनुमंडल लोक शिकायत व डीएम तक पहुंचा तो विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह ऐजनी पंचायत के उपमुखिया रामशंकर साहु दोषी पाए गये। तत्पश्चात विद्यालय प्रधान ने डीपीओ प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा के निर्देश पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी अंकित करायी। इसी के आधार पर कांड के अनुसंधानकर्ता संजय कुमार मिश्र ने विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह उपमुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।