
सर्पदंश से छात्रा की मौत के बाद विद्यालय में लटका ताला
गढ़पुरा के मालीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीचक में छात्रा चांदनी की सर्पदंश से मौत के बाद सभी शिक्षकों ने बीआरसी में योगदान कर लिया है। विद्यालय में ताला लटकने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो...
गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की मालीपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीचक में सर्पदंश से छात्रा की हुई मौत के बाद सभी शिक्षकों ने बीआरसी में योगदान कर लिया है। इसको लेकर सोमवार से विद्यालय में ताला लटक रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है। इस संबंध में ग्रामीण राहुल पासवान, राम कल्याण पासवान, ललित पासवान, बिजल पासवान, रामशंकर पासवान, रामे दास, मायाराम साह आदि का कहना है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीचक के सभी शिक्षकों को यहां से हटा लिया गया है। उसके बदले में दूसरे शिक्षकों को यहां दिया जाए जिससे विद्यालय में पठन पाठन शुरू हो सके।

बताया गया कि इस विद्यालय में दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्रा पढ़ते हैं। इन बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। एक तो छठे वर्ग की छात्रा चांदनी की विद्यालय में सर्पदंश से मौत हो गई है। ऊपर से अन्य बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह कहां का इंसाफ है। इस संबंध में बीईओ सह बीपीआरओ समीक्षा झा ने बताया कि शांति और सुरक्षा की दृष्टि से शिक्षकों को बीआरसी में योगदान करा दिया गया है। एसडीएम बखरी के निर्देश पर घटित घटना की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला से जैसा निर्देश मिलेगा उसके मुताबिक कार्य आदेश को लागू किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


