एससी-एसटी कर्मचारी संघ के सचिव अभिनंदन तो डीईओ राजदेव बने जिलाध्यक्ष
शहर के महमदपुर में आयोजित आमसभा में अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ का हुआ पुनर्गठन... इसमें संघ के पुनर्गठन पर विमर्श हुआ। इसकी अध्यक्षता डीईओ राजदेव राम ने की। सदस्यों की आम सहमति के बाद सं

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के महमदपुर मोहल्ला स्थित एक हॉल में रविवार को अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की आमसभा हुई। इसमें संघ के पुनर्गठन पर विमर्श हुआ। इसकी अध्यक्षता डीईओ राजदेव राम ने की। सदस्यों की आम सहमति के बाद संघ का पुनर्गठन किया गया। राज्य स्तर से पहुंचे पर्यवेक्षक की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। इसमें अध्यक्ष समेत 28 सदस्य शामिल किये गये। सभी पदों पर एक नामांकन होने के कारण सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवचयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। संघ के प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि नई कार्यकारिणी में डीईओ राजदेव राम को जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। हरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक अभिनंदन रजक को सचिव तो भर्रा मध्य विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार रजक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. राकेश रौशन, एचएम दिलीप पासवान व एचएम कृष्णा दास को उपाध्यक्ष, प्रमोद पासवान, दिनेश कुमार, नीरज कुमार, विपिन कुमार व अमरजीत कुमार को संयुक्त सचिव की कमान सौंपी गयी है। राजीव कुमार व सुनील कुमार को कार्यालय सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। सीबीआई के अशोक भारती अंकेक्षक का काम देखेंगे। ये गणमान्य लोग जिला कार्यकारिणी में किये गये शामिल प्रो. विपिन कुमार, डॉ. संजय कुमार, यशवंत कुमार दीपक, कमलेश कुमार, एई सोनू कुमार, बीसीओ सुरेंद्र पासवान, सुजीत कुमार रजक, लिपिक गंगा प्रसाद, लैब सहायक शंभूनाथ दास, नीरेन्द्र कुमार चंचल व मुकेश दास को पुनर्गठित नई जिला कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किये गये। शहर से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की प्राथमिकता: अभिनंदन इससे पहले डॉ. भीम साहब अंबेडकर के तैलचित्र पर शामिल सबों के द्वारा पुष्प अर्पित के बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। वहां मौजूद सदस्यों ने संगठन की मजबूती पर बल देने, कर्मचारियों के सुख दुख में साथ रहने, संविधान की रक्षा करने, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया गया। साथ ही संघ के सभी साथी अनुशासन में रहकर संवैधानिक कार्य कर दूसरे के लिए मिसाल बनने का आह्वान किया। संघ के सचिव शिक्षक अभिनंदन रजक के द्वारा आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से मिलकर संगठन को शहर से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने का लक्ष्य वर्ष 2025 में लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए उसी दिशा में तेजी से काम होगा। आमसभा में जिला प्रभारी-सह- राज्य पर्यवेक्षक अनिल कुमार मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।