11 सत्याग्रहियों की टीम दिल्ली रवाना
गढ़पुरा से 11 सत्याग्रहियों की टीम मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई। दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर ध्यानाकर्षण करने के बाद, वे साबरमती आश्रम की यात्रा करेंगे। चार और पांच अप्रैल को वे ऐतिहासिक दांडी मार्च के स्मारकों का भ्रमण करेंगे और नमक सत्याग्रह की छियानवे वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि देंगे।

गढ़पुरा, एक संवाददाता। मंगलवार को जिले 11 सत्याग्रहियों की टीम यात्रा के लिए ट्रेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गई। दिल्ली पहुंचने के बाद यह टीम बस द्वारा दिल्ली में एक और दो अप्रैल को कुछ केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों से मिलकर ध्यानाकर्षण करने की कोशिश करेगी। फिर तीन अप्रैल को दिल्ली में सांकेतिक सत्याग्रह के बाद वाया राजस्थान साबरमती आश्रम की यात्रा के दौरान राजस्थान में रात्रि विश्राम किया जाएगा। चार अप्रैल को साबरमती आश्रम (अहमदाबाद) में सांकेतिक सत्याग्रह का कार्यक्रम है। चार व पांच अप्रैल को बापू के साबरमती आश्रम से शुरू हुए ऐतिहासिक दांडी मार्च के 340 किलोमीटर लंबे ऐतिहासिक "दांडी पथ" पर अवस्थित बापू के विश्राम, बैठक व सभा स्थलों पर बने स्मारकों का भ्रमण/दर्शन कर सूरत में रात्रि विश्राम की संभावना है।
उसके बाद छह अप्रैल को दांडी के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह की छियानवे वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में उपस्थित होकर श्रद्धासुमन निवेदित किया जाना है। अंतिम में वहां भी सांकेतिक सत्याग्रह की योजना है। 11 सत्याग्रहियों में पूर्व मुखिया ओम प्रकाश यादव, चंदन दास,बीरू पासवान, समिति के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार, महासचिव रमेश महतो, सचिव मुकेश विक्रम, डोमन महतो, बिक्रम महतो, जयंत पासवान आदि शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


