Begusarai News: मंडे मेगा क्विज़ में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) कॉलेजिएट इंटर स्कूल बेगूसराय में हुआ कार्यक्रम ... इसमें सभी 18 प्रखंड के कक्षा-3 से लेकर कक्षा-12 तक के एक-एक चयनित कुल 216 बच्चों ने भाग लिया। प्रति

Begusarai News: मंडे मेगा क्विज़ में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) कॉलेजिएट इंटर स्कूल बेगूसराय में मंडे मेगा क्विज़ का आयोजन दो‌ दिनों तक किया गया। इसमें सभी 18 प्रखंड के कक्षा-3 से लेकर कक्षा-12 तक के एक-एक चयनित कुल 216 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत लिखित परीक्षा से शुरू हुई। लिखित परीक्षा में प्रत्येक कक्षा से 총 6 बेहतर प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओं को दूसरे स्तर की मौखिक परीक्षा वाले राउंड के लिए चयनित किया गया।

प्रतियागिता राउंड

छह चयनित छात्र-छात्राओं के बीच पांच राउंड के मौखिक सवाल पूछे गए। 17 अगस्त को कक्षा 3 से कक्षा-8 तक तथा मंगलवार को कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुई। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग 9 से प्रथम स्थान प्रिंस कुमार (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बांक डंडारी), द्वितीय स्थान मो. मारूफ (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया-2, तेघड़ा) तथा तृतीय स्थान प्रियांशु कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अमरपुर बरौनी) ने प्राप्त किया।

विजेताओं की सूची

वर्ग 10 में प्रथम स्थान आलोक कुमार (राजकीयकृत उच्च विद्यालय गढ़पुरा), द्वितीय स्थान देवराज (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नूरजमापुर) तथा तृतीय स्थान आदर्श कुमार (राजकीयकृत हाई स्कूल बनवारीपुर भगवानपुर) ने प्राप्त किया। वर्ग 11 में प्रथम स्थान आंचल कुमारी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जिनेदपुर बेगूसराय), द्वितीय स्थान राजीव कुमार (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भगतपुर बलिया) तथा तृतीय स्थान प्रिंस कुमार (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिक्रमपुर चेरिया बरियारपुर) ने प्राप्त किया। वहीं वर्ग 12 में प्रथम स्थान अमन कुमार (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मल्हीपुर साहेबपुर कमाल), द्वितीय स्थान मो. इश्तिखार (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय 2 सांख) तथा तृतीय स्थान अनुराग कुमार (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रसीदपुर बछवाड़ा) ने प्राप्त किया।

अन्य कक्षाओं के परिणाम

वर्ग 8 में प्रथम स्थान पर वीरपुर प्रखंड के युवराज (उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर), द्वितीय स्थान पर आयुष कुमार (मध्य विद्यालय तुलसीटोल बलिया), तृतीय स्थान पर आदित्य कुमार (छर्रापट्टी चेरिया बरियारपुर), वर्ग 7 में प्रथम स्थान पर अनामिका कुमारी (मध्य विद्यालय नैपुर मंसूरचक), द्वितीय स्थान पर प्रणव कुमार (मध्य विद्यालय मकसपुर) व तृतीय स्थान पर आर्णव राज (मध्य विद्यालय विष्णुपुर भगवानपुर) ने प्राप्त किया। वर्ग 6 में प्रथम स्थान पर युवराज (मध्य विद्यालय डंडारी), द्वितीय स्थान पर आदित्य कुमार (मध्य विद्यालय मालीपुर गढ़पुरा) व तृतीय स्थान पर सार्थक चौहान (मध्य विद्यालय चमथा बरखूंट बछवाड़ा), वर्ग 5 में प्रथम स्थान पर कृति राज (प्राथमिक विद्यालय यादव टोली मंसूरचक), द्वितीय स्थान पर इशांत राज (प्राथमिक विद्यालय मालीपुर मुसहरी गढ़पुरा), तृतीय स्थान पर आयुष राज (प्राथमिक विद्यालय पतला झुग्गी छौड़ाही), वर्ग 4 से प्रथम स्थान पर मो. हसन (प्राथमिक विद्यालय रमौली), द्वितीय स्थान पर हर्ष कुमार( मध्य विद्यालय सनहा नया टोला साहेबपुरकमाल), तृतीय स्थान पर कुश कुमार (प्राथमिक विद्यालय शाम्हो अकबरपुर शाम्हो अकहा कुरहा), वर्ग 3 से प्रथम स्थान पर मो. अदनान (प्राथमिक विद्यालय आलमचक मनसूरचक), द्वितीय स्थान पर पुरुषोत्तम कुमार (प्राथमिक विद्यालय देवस्थान भगवानपुर) व तृतीय स्थान पर भाव्या कुमारी (मध्य विद्यालय दुलारपुर) रही। मौके पर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा-सह-साक्षरता आकाश कुमार, एचएम अनुराधा कुमारी, शिखक कुन्दन कुमार नवीन, अखिलेश कुमार, अरूण हरि व अन्य थे। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

सामान्य प्रश्न

इस प्रतियोगिता में कितने बच्चों ने भाग लिया?
इस प्रतियोगिता में कुल 216 बच्चों ने भाग लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: मंडे मेगा क्विज़ में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित