संजय गौतम बने जन सुराज के प्रदेश महासचिव

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बेगूसराय में जनसुराज पार्टी के प्रदेश महासचिव के रूप में संजय गौतम की नियुक्ति की गई है। यह संगठन बिहार में बेगूसराय सहित अन्य क्षेत्रों में मजबूती से काम करेगा। संजय गौतम के नेतृत्व में बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जनांदोलन शुरू किया जाएगा।

संजय गौतम बने जन सुराज के प्रदेश महासचिव

बेगूसराय। जनसुराज पार्टी का प्रदेश महासचिव संजय गौतम को बनाया गया है। बिहार के अंदर दूसरे चरण के संगठन की संरचना का निर्माण किया जा रहा है। इसमें बेगूसराय के पार्टी के वरीय नेता संजय गौतम को प्रंशात किशोर के द्वारा प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष सोनू शंकर, जिला महासचिव मजहर अली, भोला शंकर, रामनंदन पासवान, अजय कुमार, डॉ. मृत्युंजय, टिंकु राय, अरुण सहनी, अरविंद राय, राजेंद्र मल्लिक, कुमारी रुपम, डॉ. आनंद कुमार, युवा अध्यक्ष अगम कुमार आदि ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि संजय गौतम के नेतृत्व में संगठन बिहार के अंदर और मजबूत होगा।

बिहार के अंदर बेरोजगारी के खिलाफ महिलाओं की सुरक्षा व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। संगठन को पंचायत व गांव तक मजबूत कर लोगों को जोड़ा जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।