समस्तीपुर ने सहरसा को आठ विकेट से हराया
शानदार शतकीय पारी खेलने वाले समस्तीपुर के आलोक बने मैन ऑफ द मैचच होगा मुकाबला फोटो नं.11,बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडिम में रविवार को खेले गए टूर्नामेंट में विजयी समस्तीपुर टीम के खिलाड़ी। बेगूसराय,...

बेगूसराय, हमारे संवददाता। सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडिम में रविवार को समस्तीपुर और सहरसा के बीच हुआ। इसमें समस्तीपुर ने सहरसा को आठ विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में आठ विकेट खोकर 263 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनिकेत 84 व अंकित ने 43 रनों का योगदान दिया। समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए गिरधर ने चार, राहुल, सुमन व आलोक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
समस्तीपुर की ओर से आलोक ने 130 और गिरधर ने 57 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्ण और राजू ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए करने के लिए आलोक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर शाहिद अख्तर, निराला कुमार, मुकेश कुमार, पप्पू, विवेक कुमार मौजूद थे। इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार व अमित रंजन थे। स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे। जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का अगला मुकाबला दो मार्च को सेंट्रल जोन का अंतिम लीग मैच बेगूसराय व खगड़िया के बीच खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


