समस्तीपुर ने खगड़िया को पांच विकेट से हराया
शानदार शतकीय पारी खेलने वाले समस्तीपुर के मो. आलम मिला मैन ऑफ द मैच का खिताबमो. आलम मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार। बेगूसराय, हमारे संवाददाता। सेंट्रल जोन...

बेगूसराय, हमारे संवाददाता। सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के आठवें दिन शनिवार को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में शनिवार को समस्तीपुर और खगड़िया के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें समस्तीपुर ने खगड़िया को पांच विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में सात विकेट खोकर 283 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने 48 व केशवर ने 44 रनों का योगदान दिया। समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल, गिरधर व आलोक ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। समस्तीपुर की ओर से मो. आलम ने 102 गेंद में 143 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, आदर्श ने 37 गेंद में 45 रन बनाए। वहीं, खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुंदन ने दो व सचिन ने एक विकेट लिए। शानदार आलराउंडर खेल के प्रदर्शन के लिए करने के लिए मो. आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज, जितेंद्र कुमार, शाहिद अख्तर, निराला कुमार, मुकेश कुमार, पप्पू, ललन कुमार, विवेक कुमार मौजूद थे। इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे। स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे। जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का अगला मुकाबला एक मार्च को समस्तीपुर और सहरसा के बीच खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



