
बरौनी रिफाइनरी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध: सत्यप्रकाश
सुरक्षा सप्ताह को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हुए कई कार्यक्रम... 15 दिसंबर से बरौनी रिफाइनरी में सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ। सुरक्षा सप्ताह को लेकर कई तरह की प्रतियोगिताएं, सुरक्षा जा
देवना आद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। 15 दिसंबर से बरौनी रिफाइनरी में सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ। सुरक्षा सप्ताह को लेकर कई तरह की प्रतियोगिताएं, सुरक्षा जागरूकता वर्कशॉप, सुरक्षा व्यवस्था के आकलन के लिए मॉकड्रिल, सेफ्टी टॉक, ऑनलाइन क्विज, निबंध, पेटिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीआईएसएफ के द्वारा सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश ने अधिकारियों व कर्मियों को सुरक्षा की शपथ दिलायी। इसके पूर्व सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश ने किया। मौके पर परियोजना एवं कोर ग्रुप के कार्यकारी निदेशक संजय रायजादा, परियोजना के सीजीएम जीआरके मूर्ति, मानव संसाधन सीजीएम भास्कर हजारिका, टीएस एंड एचएसई के सीजीएम हंसराज गणवीर, वित्त सीजीएम ए.पी. सिंह, कोर ग्रप के सीजीएम राजू मशहरी, सीआईएसएफ के कमाडेंट अनिल ढ़ौढ़ियाल, समेत अन्य जीएम, प्रबंधकगण, आईओओए के प्रतिनिधि, डीजीआर एवं सीआईएसएफ के अधिकारी, जवान समेत अन्य मौजूद थे।
सुरक्षा सप्ताह के दौरान इंडियन ऑयल के अध्यक्ष ए.एस. साहनी,मानव संसाधन निदेशक रश्मि गोविल तथा रिफाइनरीज निदेशक अरविंद कुमार के संदेश का वाचन परियोजना एवं कोर ग्रुप के कार्यकारी निदेशक निदेशक संजय रायजादा, परियोजना के सीजीएम जी. आर. के. मूर्ति, एवं मानव संसाधन के सीजीएम भास्कर हजारिका ने किया। सेफ्टी थीम पर आधारित सुरक्षा जागरूकता पोस्टर भी रिलीज किये गये। कार्पोरेट संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि 13 दिसंबर 2001 को भारत की संसद पर हुए सुनियोजित आतंकी हमले को नाकाम करने के लिए कुर्बानी देने वालों की याद में सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष के सुरक्षा सप्ताह का थीम सुरक्षा का आश्वासन है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




