‘सुरक्षित शनिवार’ पर कुपोषण के बारे में किया गया जागरुक

Feb 14, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में 'सुरक्षित शनिवार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुपोषण के बारे में जानकारी दी गई और स्वस्थ आहार के महत्व पर चर्चा की गई। छात्रों को संतुलित आहार लेने और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए।

‘सुरक्षित शनिवार’ पर कुपोषण के बारे में किया गया जागरुक

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय नावकोठी, महेशवाड़ा, पहसारा बभनगामा, कन्या पहसारा, ररिऔना, रजाकपुर, छतौना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का, हसनपुर बागर, नीरपुर, सैदपुर विष्णुपुर, चकमुजफ्फर, डफरपुर पूर्वी व पश्चिम, मजनूपुर, पीरनगर गम्हरिया सहित अन्य प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने की। इस अवसर पर कुपोषण के बारे में जानकारी देते हुए इससे बचाव पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन वर्ग अष्टम के छात्र प्रिंस कुमार एवं प्रियांशु कुमार ने किया। फोकल शिक्षक शुभम कुमार ने बताया कि कुपोषण से बचाव के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार आवश्यक है।

उन्होंने बच्चों को हरी सब्जियां, दूध, फल आदि का नियमित सेवन करने तथा जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कुपोषण से कई बीमारियां उत्पन्न होती हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है जिससे विशेषकर बच्चे और महिलाएं प्रभावित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान वर्ग अष्टम की छात्रा ईशा कुमारी ने गीत-संगीत प्रस्तुत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।