
मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में मिलने लगी ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा
फ्लायर या बॉटम:::::::इसी साल 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश ने किया था मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटनको मुख्यमंत्री नीतीश ने किया था मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन सिजेरियन प्रसव की सुविधा...
मंझौल,एक संवाददाता। स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को पहली बार दो महिलाओं का सुरक्षित सिजेरियन प्रसव कराया गया। सिजेरियन प्रसव शुरू होने से गरीब महिलाओं को काफी राहत मिलेगी तथा निजी क्लीनिकों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे गरीब महिलाओं एवं उनके अभिभावकों को हजारों रुपए की बचत होगी। मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में सिजेरियन प्रसव कार्य शुरू होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ज्ञात हो कि बेगूसराय जिला अंतर्गत मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन इसी साल 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं चिकित्सकों को इस अस्पताल को मॉडल हॉस्पिटल बनाने का निर्देश दिया था।

बताया गया है कि इस क्षेत्र से गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए बेगूसराय जाना पड़ता था। मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से आसपास के छह प्रखंडों के लोग लाभान्वित होंगे। इस अनुमंडल में सरकारी संस्थान में पहली बार ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा मिलने से लोगों ने चिकित्साकर्मियों के प्रति आभार जताया है। मंगलवार को जिन दो महिलाओं का ऑपरेशन के द्वारा प्रसव कराया गया उनमें एक महिला बखरी प्रखंड एवं दूसरी महिला मझौल की थी। दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। नवजातों में एक लड़का एवं एक लड़की है। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुविधा सौरव, एनेस्थीसिया डॉ. अमृत गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार एवं जिला से आए डॉ. गोपाल मिश्र, डॉ. राजू कुमार, डॉ. नीलकमल की उपस्थिति में शल्य कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव प्रियदर्शी एवं अस्पताल प्रबंधक गौरी शंकर ने बताया कि सिजेरियन प्रसव की सुविधा अनुमंडलीय अस्पताल में बहाल हो गई है। यह सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। साथ ही, मुफ्त दवा, भोजन आदि की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




