बेगूसराय के रूद्र प्रताप ने बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक बेगूसराय के रूद्र प्रताप

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बेगूसराय का लाल रूद्र प्रताप ने 36वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने 50 मीटर राइफल शूटिंग में एकल और जूनियर समूह में स्वर्ण तथा सीनियर समूह में कांस्य पदक प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

 बेगूसराय के रूद्र प्रताप ने बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक बेगूसराय के रूद्र प्रताप

बेगूसराय का लाल रूद्र प्रताप ने 36वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक सहित कुल तीन पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाया है। इसके साथ ही प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए भी क्वालीफाई भी किया।

प्रतियोगिता का आयोजन

विक्रम स्थित बिहटा (पटना) में आयोजित चैंपियनशिप की 50 मीटर राइफल शूटिंग स्पर्धा में रुद्र प्रताप ने एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, जूनियर समूह प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा सीनियर समूह प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। रूद्र प्रताप बेगूसराय प्रखंड की शाहपुर पंचायत के शंकर संस्कृत उपशास्त्री महाविद्यालय शाहपुर के संस्थापक स्वर्गीय शिवाकांत ठाकुर के पौत्र नीलमणि ठाकुर उर्फ बमबम ठाकुर का पुत्र है। प्रतिभाशाली निशानेबाज रुद्र प्रताप शांडिल्य उर्फ दुर्लभ ठाकुर ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है।

खुशी का माहौल

लगातार सटीक निशानेबाजी और शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्होंने राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से शाहपुर पंचायत सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। बता दें कि बीते वर्ष रुद्र प्रताप 35वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में ओपन साइट एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीत चुके हैं। सर्वोदय प्लस टू विद्यालय शाहपुर बेगूसराय के दशम वर्ग का छात्र कम उम्र में लगातार राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

प्रशंसा और उम्मीदें

रुद्र प्रताप की सफलता पर खेल प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। आर्यभट्ट के निदेशक अशोक कुमार सिंह अमर, डॉ बीके तिवारी ने विश्वास जताया कि वे आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेगूसराय और बिहार का नाम रोशन करेंगे।

सामान्य प्रश्न

रूद्र प्रताप ने कितने पदक जीते?
रूद्र प्रताप ने 36वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक सहित कुल तीन पदक जीते।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।