
स्वयंसेवक घर-घर पहुंच कर रहे पत्रक का वितरण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जन जागरण अभियान शुरू किया है। इसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वआधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य बोध पर जोर दिया जा रहा है। संघ के कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रक वितरित कर रहे हैं।
गढ़पुरा,एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरा हो चुका है। इसके उपलक्ष्य में पांच विषय पर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें संघ के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर पत्रक वितरण कर रहे हैं। इसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वआधारित जीवन व नागरिक कर्तव्य बोध के बारे में बताया जा रहा है। सामाजिक समरसता के बारे में बताया गया कि दुर्भाग्य से हमारे समाज में कुछ वर्गों को अछूत मानकर शिक्षा, सुविधा और सम्मान से वंचित रखा गया है। यह सरासर अन्याय पूर्ण और अमानवीय है। इसके लिए सभी वर्गों को सामाजिक समरसता के तहत से जोड़ा जाना है।
खंड कार्यवाह कन्हैया कुमार व पूर्व तहसील व्यवस्था प्रमुख सुशील सिंघानिया ने बताया कि भौतिकवादी जीवन के प्रभाव से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। इसके लिए जन सहयोग से पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागृत और सक्रियता लाने की जरूरत है। पानी बचाना, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना, हरियाली के लिए पोधा लगाना आवश्यक है। वही भारतीय संस्कृति और परंपरा में कुटुंब का विशेष महत्व है। इसको लेकर परिवार के लोगों को एक साथ बैठना, परिवार के बारे में बातचीत करना, परिवार के सभी लोगों को एक-साथ बैठकर भोजन करना आदि के बारे में बताना है। जिससे परिवारों में बढ़ रहे दूरी कम होगी और एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव बढ़ने लगेंगे। वही लोगों को स्व आधारित जीवन जीने के बारे में बताया जाना है कि आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से अपने पैरों पर खड़ा होने के बारे में बताया जाना है। स्वदेशी जीवन शैली प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक परिवार को अपनाना होगा। उसके बाद ही भारत आत्मनिर्भर देश के रूप में आगे बढ़ेगा। वही नागरिक कर्तव्य बोध के बारे में लोगों को बताना है कि देश के संविधान कानून अनुशासन का पालन करना हमारा कर्तव्य है। कानून को हाथ में लेना गैर कानूनी काम करने से लोगों को समझना आवश्यक है। इन्हीं सब बातों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवक के माध्यम से घर-घर पत्रक का वितरण किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




