Begusarai News: व्यवसायी से लूटपाट की घटना में दो अलग-अलग मामला दर्ज
Begusarai News: लूटे गए 51 हजार रुपए में 21 हजार बरामद गया है। जेल भेजे गए बदमाशों में बाड़ा गांव निवासी रामचंद्र ठाकुर का पुत्र राजीव कुमार व गणेशी महतो का पुत्र कुशेश्वर कुमार शामिल है। इन बदमाशों के पास से एक...

Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। शुक्रवार को बकरा मांस व्यवसायी से हुई लूटपाट की घटना के आलोक में दो अलग अलग मामला दर्ज किया गया है। एक मामला रुपए व मोबाइल लूट तथा दूसरा मामला आर्म्स एक्ट का है। बदमाशों द्वारा लूटे गए 51 हजार रुपए में से 21 हजार रुपए बरामद कर लिया गया है। बदमाशों के पास से दो मोबाइल बरामद किया गया है जिसमें व्यवसायी से बदमाशों द्वारा लूटा गया एक मोबाइल भी शामिल है।
घटनाक्रम
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा दबोचे गए दो बदमाशों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है। जेल भेजे गए बदमाशों में बाड़ा गांव निवासी रामचंद्र ठाकुर का पुत्र राजीव कुमार व गणेशी महतो का पुत्र कुशेश्वर कुमार शामिल है। इन बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। दबोचे गए दोनों बदमाशों ने व्यवसायी से रुपए और मोबाइल छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। घटना में शामिल व मौके से फरार हो गए तीसरे बदमाश बरियारपुर पश्चिमी निवासी मो. नईम के पुत्र मो नियाज़ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि छिनतई के शेष बचे रुपए की बरामदगी के लिए भी गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
व्यवसायी पर हमला
विदित हो कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट के रहने वाले बकरा मांस व्यवसायी मो. परवेज से बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह पिस्तौल की नोंक पर 51 हजार रुपए एवं एक मोबाइल लूट लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी को छुरा मारकर घायल कर दिया था। जख्मी व्यवसायी द्वारा शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने भाग रहे दो बदमाशों को खदेड़कर दबोच लिया था जबकि एक बदमाश फरार हो गया था।


