Robbers Challenge Police with New Trick RJD Leader and Five Bikers Looted पुलिसिया अंदाज दिखा राजद नेता समेत पांच राहगीरों से लूटपाट , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsRobbers Challenge Police with New Trick RJD Leader and Five Bikers Looted

पुलिसिया अंदाज दिखा राजद नेता समेत पांच राहगीरों से लूटपाट

पेज 3::::::डायल-112 पुलिस टीम को सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची घटनास्थल परबेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बदमाशों ने क्राइम करने का नया तरीका ढूंढकर जिले की पुलिस को चुनौती दी है। ताजा मामला

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 10 Aug 2025 08:24 PM
share Share
Follow Us on
पुलिसिया अंदाज दिखा राजद नेता समेत पांच राहगीरों से लूटपाट

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बदमाशों ने क्राइम करने का नया तरीका ढूंढकर जिले की पुलिस को चुनौती दी है। ताजा मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के आरओबी के समीप का है जहां रक्षाबंधन के दिन शनिवार को बदमाशों ने राजद नेता समेत पांच बाइक सवारों से नकदी समेत सोने की चेन आदि की लूटपाट की। लोहियानगर थाना के बाघा निवासी राजद महानगर के जिलाध्यक्ष शिवजी महतो ने इस बारे में थाने में शिकायत की है। राजद नेता ने बताया कि जाम के कारण आरओबी के समीप बाइक से आगे बढ़ने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आधा दर्जन की संख्या में बदमश जिनकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष की होगी, उनके समीप आए।

उनके गले में सोने की चेन देखकर कहा कि आपलोग शरीफ आदमी हैं। चेन झमटमारी की घटना तेज हो गयी है। उधर जाम है। आपकी सुरक्षा के लिए आप अपनी सोने की चेन दीजिए। हम सुरक्षित रख लेंगे। राजद नेता ने बदमाश को पुलिस समझ कर विश्वास कर लिया। उसके बाद करीब दो भर का सोने की चेन उन्हें थमा दी। बदमाश ने कहा कि अपना रूमाल दीजिए। उसके बाद वह रूमाल भी दिया। राजद नेता ने बताया कि उसके बगल में पांच अन्य बाइक सवारों से भी सोने की चेन इसी तरह लिया। बदमाशों ने जिस हिसाब से बात करने तरीका अपना रखा था उससे लग रहा था कि वह पुलिस का जवान है। इसी भ्रम में आधा दर्जन राहगीर उक्त लुटेरे गैंग का शिकार हो गए। राजद नेता ने बताया कि तत्काल इसकी जानकारी डायल 112 को दी लेकिन डायल 112 की पुलिस टीम नहीं पहुंची। उसके बाद इसकी जानकारी एसपी मनीष कुमार को दी। एसपी ने राजद नेता से कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने को कहा गया है। बदमाशों के द्वारा अपराध करने के इस तरह के नये तरीके पर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।