ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायडीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ राजद ने किया प्रदर्शन

डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ राजद ने किया प्रदर्शन

फोटो नंबर-10, शहर में साइकिल रैली निकालते राजद कार्यकर्ता। ओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले राज्यव्यापी आह्वान पर कार्यकर्ता रेलवे माल गोदाम से साइकिल व टमटम जुलूस निकाला।...

डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ राजद ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSun, 05 Jul 2020 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद के 24वें स्थापना दिवस पर डीजल व पेट्रोल में मूल्य वृद्धि के खिलाफ व कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर समेत जिलेभर में साइकिल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले राज्यव्यापी आह्वान पर कार्यकर्ता रेलवे माल गोदाम से साइकिल व टमटम जुलूस निकाला। एनएच-31 होकर ट्रैफिक चौक, कचहरी चौक होते हुए कैंटीन चौराहा पर पहुंचा। डीजल पेट्रोल की कीमत को कम करो, रोको मंहगाई बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम आदि नारों से शहर से गूंजता रहा। जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि केंद्र सरकार दिशाहीन हो चुकी है।

दूसरी ओर राजद महानगर की ओर से शहर में साइकिल रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष शिवजी महतो, प्रवक्ता पवन गांधी, मुखी भगत संयुक्त रूप से नेतृत्व कर रहे थे। मौके पर महादेव साव, उपेन्द्र कुमार पासवान, शिवनारायण राम, राजीव कुमार गुड्डू, मो. गालीब, अमित यादव, धनिक लाल दास, शिवजी महतो, अमर कुमार निराला, मो. जहांगीर, सुधीर सिंह, मदन रजक, पशुपति पासवान, अरविंद कुमार आदि थे।

डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमत के विरोध में निकाली साइकिल रैली

गढ़पुरा। डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमत के विरोध में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने विधायक उपेंद्र पासवान के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली। इसमें प्रखंड अध्यक्ष राम रूप महतो, मुखिया रामतनिक प्रसाद यादव, हरेराम कुशवाहा, विनोद यादव आदि थे। इधर, राजद की एक अन्य साइकिल रैली लक्ष्मीपुर से निकाली गई। इसमें एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवनारायण राम, पूर्व राजद अध्यक्ष राम प्रसाद यादव आदि थे।

नावकोठी से नि.सं. के अनुसार प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। मौके पर रामानुज चौधरी, सुरेन्द्र पासवान, चन्द्रदेव पासवान, मो नाजीम, मो सलमान, प्राण पासवान, रामबाबु यादव, अवध बिहारी यादव, राजेश कुमार, वाल्मीकि यादव, रघुनी महतो आदि थे।

डीजल- पेट्रोल की मूल्यवृद्धि वापस ले सरकार

बछवाड़ा। डीजल व पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्धि के खिलाफ रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाए। राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि डीजल व पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि किए जाने से जनता महंगाई की मार झेलने को विवश है। सरकार डीजल व पेट्रोल की मूल्यवृद्धि अविलंब वापस ले। श्याम प्रसाद दास, विद्यासागर ब्रह्मचारी, जिला सचिव अरुण यादव, कुमार रूपेश यादव, विष्णुदेव सहनी, रमेश राम, मनोज सहनी, उपेंद्र यादव, मो. मुख्तार, विकास पासवान, शंकर यादव, दीपक यादव, देवेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता थे।

गढ़हरा से ए.सं. के अनुसार रविवार को राजद की ओर से बारो गढ़हरा में सरकार के विरोध में साइकिल जुलूस निकाली गयी। पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष मो साजिद मोबिन समेत मो मुन्ना, मो इरशाद, मो शाबिर, अबू नालिब, मो राशिद, मिसुनाज आदि थे।

तेघड़ा से नि.सं. के अनुसार आरजेडी कार्यकर्ताओं ने रविवार को पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ साईकिल यात्रा निकालकर विरोध प्रकट किया। इसका नेतृत्व जिला पार्षद जनार्दन यादव, जिला महामंत्री कामदेव यादव, मो मकबूल आलम, प्रभु यादव आदि कर रहे थे।

छौड़ाही से नि.सं. के अनुसार राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में एकंबा, परोड़ा, छौड़ाही, शाहपुर, अमारी आदि गांवों का भ्रमण किया। यात्रा में युवा प्रदेश सचिव मो फूलहसन समेत प्रेमलता कुमारी, जनार्दन पासवान, सतीश कुमार, मो दानिश आलम, मो शादाब, फिरोज आलम, रंजीत ठाकुर आदि थे।

साइकिल रैली निकाल मनाया स्थापना दिवस

चेरियाबरियारपुर। राष्ट्रीय जनता दल के 24वें स्थापना दिवस पर नेता और कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली और महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुशवाहा समेत सावित्री देवी, ब्रजनंदन यादव, सुरेन्द्र राम, राधाकृष्ण यादव, अरविंद कुमार, किशोर कुणाल, सुधीर सिंह आदि लोग थे।

केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का किया विरोध

बखरी। केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मुखिया व अधिवक्ता मनोहर केशरी, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादवस समेत हरेराम कुशवाहा, जनार्दन यादव, रामतनिक यादव, विशो यादव, ऋषिकेश कुमार, सुमित राजवंश, सुमित चौरसिया, रामबाबू, संतोष यादव, अमित वर्मा, नीरज राय, राजा सिंह, सुमन कुमार, गौरव केसरी, रेहान खान, सहदेव अलबेला, अनिता चौधरी आदि थे।

मटिहानी से ए.सं. के अनुसार प्रदेश सचिव त्रिभुवन कुमार पिंटू के नेतृत्व में रैली निकाली। प्रखण्ड अध्यक्ष कैलास यादव, उपाध्यक्ष रामदास राय सहित अन्य थे।

बलिया से नि.सं. के अनुसार प्रखंड अध्यक्ष संजीत दास एवं नगर अध्यक्ष संजीव कुमार रस्तोगी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। गौतम यादव, हरेराम पोद्दार, राजमणि प्रसाद यादव, नीलकमल गुप्ता, अमर कुमार यादव, मोहम्मद सनाउल, राजेश यादव, पप्पु पासवान, चंदन कुमार, दीपक कुमार मालाकार आदि थे।

राजद ने निकाला आक्रोश मार्च

डंडारी। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने रविवार को डंडारी में आक्रोश मार्च निकाला। मोहनपुर पुल से चलकर डंडारी पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत सहनी, उपाध्यक्ष विनोद पंडित, युवा अध्यक्ष अशोक आनंद समेत प्रमोद चौरसिया, रणवीर यादव, राकेश कुमार, मो. फहीम, श्रवण, दिनेश, विजय, अनिल, राहुल, अमित नौसाद, मजलूम आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें