गंगा नदी में कटाव से किसानों को भारी क्षति
फोटो नंबर: 19, बजलपुरा के समीप गंगानदी में हो रहे कटाव के कारण नदी में विलीन होते खेत।

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। गंगा नदी में हा रहे कटाव नगर परिषद क्षेत्र के मधुरापुर और बजलपुरा के किसानों के लिए मुसीबत के लेकर आ रहीहै। इतना ही नहीं गुप्ता लखमिनियां बांधपर भी खतरा बढ़ गया है। गुप्ता लखमिनियां बांध से मात्र 100 गज की दूरी पर निरंतर कटाव होने से अस पास के लोग सहमे रहते हैं। इसी तरह मधुरापुर दक्षिण टोले और बिचला टोले में भी लोग सहमे रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों की मनमानी के कारण गंगा में कटाव को नहीं रोका गया। पिछले साल भी कटाव के समय जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने इसे रोकने का आश्वासन दिया था।
लेकिन पूरा साल गुजर गया। नतीजतन पुन: कटाव आरंभ हो चुके हैं। पूर्व मुख्य पार्षद भूषण सिंह ने बताया कि अगर इसे नहीं रोका गया तो मधुरापुर दोनों टोले पर भी संकट है। राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कटाव के कारण प्रतिदिन लगभग पांच से दस बीघे खेत नदी में विलीन हो रही है। बजलपुरा के अरूण सिंह ने बताया कि पिछले दो माह से लगातार कटाव हो रहे हैं। किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि गंगा के कटाव से किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में विलीन हो रही है। इससे उनकी आमदनी घट रही है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि कटाव को लेकर जल संसाधन विभाग सहित अन्य अधिकारियों को सूचना दी जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


